खास-मेहमान

मिसेज एशिया का जोरदार स्वागत, बलिया में मिला सम्मान मेरे लिए सौभाग्य : रिन्कू भगत

रिन्कू भगत समाज मे एकता और जागरूकता की बेहद सख्त जरूरत…

◆ मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति को मिला प्रथम स्थान…

◆ चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष्मान प्रथम,श्रीयम द्वितीय…

बिल्थरारोड /बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा,बलिया के बैनर तले आयोजित श्री बलभद्र पूजन एवं सह स्वजातीय सम्मेलन में रांची (झारखंड) से पधारी मिसेज एशिया 2017 रिन्कू भगत का जोरदार स्वागत किया गया । स्वजातीय बन्धुओ से खचाखच भरे टाउन हॉल व उनके उत्साह व अपने प्रति सम्मान को देख गदगद मिसेज एशिया ने मंच से सभी का अभिवादन किया। कहा कि बलिया में जो मुझे सम्मान मिला मैं उसे जीवन भर नही भूलूंगी । कहा कि बलिया के स्वजातीय भाई-बहन व माताएं उन्हें हमेशा याद आती रहेगी। कहा कि वह बलिया का नाम हमेशा किताबो में पढ़ती रही हैं। परन्तु आज उन्हें बलिया के लोगो की बीच आने का सौभाग्य मिला है। कहा कि वे सचमुच में आज बेहद प्रसन्न हूं। कहा कि बलिया में मिला सम्मान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि समाज मे एकता और जागरूकता की बेहद सख्त जरूरत है। कहा कि इसी के बलबूते समाज शिखर पर पहुँचेगा।

कहा कि 2017 में जो मुझे एशिया का ताज मिला , उसमे बलिया से मुझे बहुत वोटिंग मिला। कहा कि आपका दिया हुआ प्यार और सम्मान मुझे यहाँ तक खींच लाया। उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश भ्रष्टाचार खत्म होना ही चाहिए। इसके लिए हम सबको मिलकर इसे खत्म करने का संकल्प लेना होगा।महिलाओं के बारे में कहा की शादी के बाद उनको अपने भविष्य की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए व सशक्त बनाना चाहिए। कहा कि आज मेरा बेटा 15 वर्ष का है, बावजूद मे्रे अंदर कुछ बनने की चाहत थी। और मैने इसके लिए मेहनत की और इसके परिणाम स्वरूप मुझे मिसेज एशिया का ताज मिला।कहा कि नारी सशक्तिकरण की सख्त जरूरत है। कहा कि समाज मे बेहतर बदलाव होना चाहिए परन्तु यह तभी संभव है ,जब हम सब मिलकर अच्छा काम करें जिससे देश का नाम पूरे विश्व मे हो।
स्मारिका का विमोचन करने के बाद उन्होंने उसकी कफी प्रसंसा की। इस दौरान उनकी फोटो लेने के लिए बच्चो के साथ ही महिलाओं में होड़ लगी रही।उत्साहित भीड़ को हटाने के लिए व्यवस्था में लगे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसको देखते हुए वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगी रही। इस दौरान खुद कोतवाल भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गये। मिसेज एशिया का स्वागत महिला प्रकोष्ठ की निर्वतमान अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं वर्तमान अध्यक्ष विजय कमला ने अपने पूरी टीम के साथ किया। उन्होंने फूल माला के साथ ही अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह से रिन्कू भगत का स्वागत किया।महासभा के अध्यक्ष जयप्रकाश “बब्लू” ने भी उनका स्वागत किया ।कार्यक्रम में महेश प्रसाद, सत्यनारायण गोविंद प्रसाद, पवन प्रसाद, सुनील गुप्ता, संतोष , रोशन जायसवाल, दिवान प्रसाद,आदि उपस्थित थे।कार्यकम की अध्यक्षता मीरा देवी व संचालन सुनीता गुप्ता व राजकिशोर ने किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष्मान प्रथम,श्रीयम द्वितीय…

बिल्थरारोड /बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ,बलिया के बैनर तले आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 12 बच्चो ने भाग लिया। इसमें आयुष्मान को प्रथम,श्रीयम को द्वितीय, व आरती को तृतीय स्थान दिया।
सभी प्रतिभागियो को मंच से अध्यक्ष सुनीता एवं जयप्रकास बब्लू ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में
भाग लेने वाले अन्य बच्चों में खुशी,मुस्कान,आर्यन,पुष्कर, पीयूष, प्रदुम्न ,कीर्तन,अनमोल शामिल थे। निर्णायक मंडल में शिखा गुप्ता,आरती,प्रीति व कुसुम गुप्ता शामिल रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति को मिला प्रथम स्थान…

बिल्थरारोड /बलिया। मेंहदी प्रतियोगिता में कुल चार बच्चियो ने भाग लिया। जिसमे प्रीति गुप्ता,को प्रथम, प्रज्ञा को द्वितीय व मानती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में पिंकी और पूर्व ब्लाक प्रमुख आरती देवी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *