अपना जिला

सकुशल समपन्न हुआ मऊ स्वर्णकार समाज के नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण

आप सब के सहयोग और अपने अथक प्रयासों में मैं स्वर्णकार समाज को आगे लेकर जाने का प्रयास करूँगा : मनीष वर्मा 

मऊ नगर क्षेत्र के शितला माता मंदिर के प्रांगण में आज मऊ स्वर्णकार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सकुशल संम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने किया।


सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी ने संरक्षक सतीश चंद्र वर्मा,अध्यक्ष  संतोष कुमार वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष  दिलीप वर्मा, महामंत्री  मनीष कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष  अरुण कुमार वर्मा,उपमंत्री सतीश चंद्र वर्मा,व  विकास वर्मा,संघठन मंत्री  सुरेंद्र वर्मा, सूचना मंत्री पप्पू वर्मा,आयव्यय निरीक्षक  सुरेश वर्मा एडवोकेट को शपथ दिलाया।
ततपश्चात कार्यसमिति सदस्य राजकुमार वर्मा, गिरध लाल वर्मा , संजय कुमार वर्मा,  अजय सर्राफ, विजय सर्राफ,  संजय सोनी, मनोज वर्मा, त्रिभुवन प्रसाद वर्मा,  प्रमोद कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, अशोक वर्मा, राजेश वर्मा, विनोद सर्राफ,  विनोद वर्मा(भाजपा नेता) को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि समाज की छोटी व बड़ी सभी समस्याओं को मिल बैठ कर हल करने का प्रयास किया जाएगा।धर्मशाला की जमीन का काम सबके सहयोग से पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। उपाध्यक्ष  कन्हैया वर्मा ने कहा कि समाज को राजनैतिक दृष्टि से सोचना होगा। मऊ सर्राफा मण्डल के महामंत्री व नवनिर्वाचित स्वर्णकार समाज के महामंत्री  मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि आप सब के सहयोग से मैं समाज को आगे लेकर जाने का प्रयास करूँगा।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार वर्मा ने किया।अंत मे चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों का आभार प्रगट करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *