अपना जिला

मऊ की बेटी दीक्षा सिंह ने NET परीक्षा को क्वालीफाई किया

मऊ। आओ बढ़ें बढ़ते रहें, मंजिल की ओर, कोई कदम न रोक सके, चलते रहे मंजिल की ओर। इन शब्दों को चरितार्थ किया है मऊ की बेटी काझा गाँव निवासी दीक्षा सिंह पुत्री राजेश्वर प्रताप सिंह ने। दीक्षा ने UGC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की NET परीक्षा को क्वालीफाई कर माता पिता और शुभचिंतकों सहित जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद के केन्द्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट करने के बाद नरेंद्र देव कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय-कुमारगंज, फैजाबाद से बी०एस०सी० व बी०एच०यू० से फूड एण्ड न्यूट्रीशन में एम०एस०सी० किया है। स्नातक में टाप करने पर दीक्षा को प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक के हाथों स्वर्ण पदक भी मिल चुुका है। वर्तमान समय में गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय- पन्तनगर(उत्तराखंड) से ह्यूमन न्यूट्रीशन पर पी०एच०डी० कर रही दीक्षा सिंह की इच्छा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाने की है।
इस सफलता पर बधाई देने वालों में हरिवंश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, राजनाथ सिंह, भाजपा नेता गनेश सिंह, धनन्जय सिंह (प्रबन्धक-पी०जी०कालेज रानीपुर) अजय सिंह ( प्रधानपति), डा०रामजी सिंह (मेरठ), डा०अंगद प्रसाद (इम्फाल), राजनाथ चौहान, डा०राजेश कुमार सिंह, पंकज प्रखर (कवि),  सन्तोष व शिव प्रताप उर्फ बबलू आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *