अपना जिला

खसरे के प्रकोप से दर्जनों घरों के लोग प्रभावित

नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सियाबस्ती के प्रजापति मुहल्ले में एक माह से खसरे के प्रकोप से दर्जनों घरों के लोग प्रभावित है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दिये जाने के बाद भी विभाग संवेदनहीन बना है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह खसरे के प्रकोप से आनन्द पुत्र सूरज उम्र डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिससे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है और पूरा मुहल्ला दहषत में है। खसरे से प्रभावित रामकिशुन, रामदास, लक्ष्मण, अर्जुन का कहना है कि खसरे की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। लाख शिकायत के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग मूक दर्षक बना हुआ है। रामविलास, सदरी, पतिराम, रामसूरत, सुबाष, सत्येन्द्र, संजय सहित ग्रामवासियों का कहना है कि अगर विभाग द्वारा तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई तो मुख्यमंत्री दरबार में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *