अपना जिला

दैनिक जागरण के पत्रकार सुरेश कुमार श्रीवास्तव बाइक से गिरकर घायल

रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती ग्राम पंचायत की पिपरसाथ के निवासी एवं दैनिक जागरण के संवादाता सुरेश कुमार श्रीवास्तव एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं। उनकी बाईं कलाई फ्रैक्चर हो गयी है।
बताया जाता है कि पत्रकार सुरेश कुमार श्रीवास्तव 62 वर्ष अपनी बाइक से साय काल मऊ से रतनपुरा की तरफ आ रहे थे, रतनपुरा स्थित ,डीह तिलक ठाकुर के समीप उनकी बाइक एक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसकी वजह से वह बाइक से नीचे गिर पड़े ,और बाई कलाई फैक्चर हो गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच उपरांत उनकी कलाई फैक्चर पाई गई। जिस पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। उनका उपचार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जी सी शर्मा के देखरेख में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *