अपना जिला

ग्राम में अस्वच्छता से होनी वाली बीमारियों के बारे में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देने का डीएम ने दिया निर्देश

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा0) के अन्तर्गत जनपद को खुले में शौच मुक्त ओ0डी0एफ0 करने के उद्देश्य से समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अलग-अलग ग्रुप द्वारा ट्रिगरिंग कर ग्रामीणों को स्वच्छता व्यवहार में परिवर्तन के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। ग्राम में अस्वच्छता से होनी वाली बीमारियों के बारे में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये। ग्राम में प्रशिक्षण के उपरान्त सभी लोगों द्वारा सामूहिक निर्णय लिया जाय कि कोई भी व्यक्ति अब से खुले में शौच करने नहीं जायेगा। इसके लिये तत्काल पुरूषों द्वारा महिलाओं व बच्चों द्वारा समूह का गठन कर सार्थक प्रयास हेतु शपथ लें और प्रयास करें। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान अपने गांवों में देख ले कि जो भी व्यक्ति अभी सक्षम नहीं है शौचालय बनवाने हेतु वह यदि बाहर शौच करते हैं तो उसपर मिट्टी जरूर डालें और जितना जल्दी हो सके उनका शौचालय बनवायें।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कुमार हर्ष, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अजय कुमार शर्मा, छविलाल यादव, सतीश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *