क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर पद्मा राय ने डायरेक्टरो संग ली शपथ
गोठा/मऊ। कस्बे में स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष पद्मा राय व न्याय पंचायतों के डायरेक्टरो की शपथ एडियो पंचायत जुल्फेकार अली के द्वारा दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष पद्मा राय ने बताया कि मेरा प्रथम प्रयास होगा कि पहले यह समिति जीवंत हो तथा इसके भवन की मरम्मत हो जिससे इस समिति पर धान व गेहूं की खरीद हो सके। किसानों के हित के लिए जो भी मुझे संघर्ष करना पड़ेगा मै तैयार रहुंगी। डायरेक्टर पद की शपथ लेने वालों में सुनैना शर्मा, गुलईची देवी, हिमांशु राय, रामकठिन राय, संतोष राय, रामकरन यादव, विरेन्द्र कन्नोजिया रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष राय ने किया वहीं अध्यक्षता अरबिन्द राय ने किया।
शपथग्रहण समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्टर राय, झारखण्डे राय, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र राय, सुबाष सिंह पटेल, सतीश शाही, हरी राय, विपिन राय, सुब्बी बाबा, दिनेश राय, धर्मेन्द्र राय, श्रीधर राय, अमीचन्द यादव, मुन्नर चौहान, मोती चौहान, प्रतिमा चौबे, जय प्रकाश, विजयनारायण राय, अवधेश राय, हेमंत राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, राजेश राय, सुरेन्द्र राय, रामशरीख सिंह, राहुल वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

