चर्चा में

पूर्व सीएम ने साधा मौजूदा सीएम पर जमकर निशाना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा रद्द होने पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है…पूर्व सीएम अखिलेश ने परीक्षा रद्द होने पर योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार नकारात्मक चुनावी राजनीति में जुटी है…जबकि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है…अखिलेश ने ट्विटर पर कुछ इस तरह से है…योगी सरकार पर हमला बोला….

पढ़िए अखिलेश यादव ने ट्विटर पर योगी सरकार पर क्या लिखा…

‘उ.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा का रद्द होना भाजपा सरकार की नाकामी है. नयी नौकरियां हैं नहीं व पुरानी चली गयीं हैं. नयी नौकरियां ही नये उपभोक्ताओं व माँग को जन्म देंगी. अपनी नकारात्मक चुनावी राजनीति में व्यस्त भाजपा को न बेरोज़गारी दिख रही है, न चौपट होती अर्थव्यवस्था’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *