बात सेहत की

मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी आराजीलाईन ब्लाक के बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित वेदांता की शाखा अनिल अग्रवाल फ़ाउंडेशन व उसकी सहयोगी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के द्वारा मेहदीगंज, गौरा, खेवली, चक्का आदि गाँव के नंदघरो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। क्लस्टर कोआर्डिनेटर चाँदनी राय ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के फायदे बताना और अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

लगभग 100 से अधिक लोगों को विभिन्न योग करवाए। और लोगों से अपील किया कि हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं एवं योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं। इस दौरान भानु सिंह, अर्जुन कुमार, चाँदनी राय, आज़ाद सिंह, ममता जायसवाल, सोनी मौर्य आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *