अपना जिला

डॉ. भीमराव अंबेडकर पालीटेक्निक कालेज मरदापुर सादात में 54 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट

सादात/गाजीपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर पालीटेक्निक कालेज मरदापुर सादात में मंगलवार को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 147 में से 54 छात्र-छात्राओं का सेलेक्शन किया गया। रिवाड़ी हरियाणा की कम्पनी मारेली मदरसन इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड के एचआर सत्यम शर्मा एवं नीलम ने छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों के लिए सेलेक्शन करते हुए उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया। चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के अंदर ज्वाइनिंग कराया जायेगा। ऑफर लेटर पाकर इनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कालेज के प्रिंसिपल इंजीनियर दिलीप राठौर ने बताया कि कैम्पस सेलेक्शन में मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के कुल 147 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 54 का चयन किया गया। इस दौरान अच्छेलाल यादव, सियाजीत, नवीन, अजीत, अखिलेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *