विलुप्त हो रहे कठपुतली कला के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

वाराणसी। विश्व कठपुतली दिवस के अवसर पर क्रिएटिव पपेट थिएटर ट्रस्ट, वाराणसी द्वारा सोमवार को एक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे कठपुतली के सभी कलाकार एकत्रित होकर अपनी हाथो में कठपुतली लिए हुए लोगो को विलुप्त होती कठपुतली कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास किए। रैली का आयोजन संस्था द्वारा सुबह 10 बजे से किया गया।
रैली वाराणसी नगर के विभिन्न जगहों से होते हुए संस्था के कार्यालय तक आकर समाप्त हुई। ततपश्चात कठपुतली नाटक जहर का मंचन संस्था के प्रांगण में किया गया। जिसमे सभी बड़े, बूढ़े,बच्चे, महिलाएं इत्यादि शामिल रहें।
नाटक में लोगो को पान, मसाला, गुटका इत्यादि मादक द्रव के सेवन से होने वाली हानियों को बताया जाना है जिससे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोग जागरूक हो और तम्बाकू का सेवन बन्द करें।
शुरू से ही संस्था का उद्देश्य कठपुतली कला को लोगों तक पंहुचाना व इसकी अस्तित्व को बचाये रखना रहा है। जिसके लिए संस्था द्वारा जिला कलेक्टर को भी अर्जी दी गयी है एवं संस्था वाराणसी लोकसभा के सांसद व प्रधानमंत्री मोदी तक भी अपने उद्देश्य को पंहुचा रही है।
संस्था हर वक्त लोगो तक कठपुतली कला के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रहती है। जिसमे जल संरक्षण, कोरोना, तम्बाकू, मनरेगा, महात्मा गांधी जीवनी इत्यादि पर नाटक का मंचन भी करती रहती है।







