खास-मेहमान

किन्नर समाज से मिले यतीन्द्र दी होली की शुभकामनाएं

मऊ। सबकी खुशियों में सम्मिलित होने वाले किन्नर समाज से मिलकर राज्य युवा पुरस्कार विजेता व बीएचयू पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र पति पाण्डेय ने होली की शुभकामनाएं दीं । रविवार को मऊ नगर में स्थित हिजड़ा मस्जिद में यतीन्द्र साथियों संग पहुंचे और किन्नर समाज मऊ की प्रमुख हिना किन्नर को होली पर बने पकवान व उपहार भेंट कर वहाँ उपस्थित दर्जनों किन्नरों से आशीर्वाद प्राप्त किया । यतीन्द्र ने कहा कि किन्नर समाज के साथ प्रकृति ने पहले से ही नाइन्साफ़ी की हुई है ये अमीर के घर जन्म लें या गरीब के घर जन्म लें जीवन अपमानित होकर ही गुजरता है इसलिए हमे भी बिना किसी भेदभाव के हर पर्व – त्यौहार पर किन्नर समाज को भी सम्मिलित करके मनाना है । किन्नरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास नही मिल पाया है जिसके लिये यतीन्द्र प्रयासरत हैं ।
किन्नर समाज की प्रमुख हिना किन्नर व वरिष्ठ किन्नर काजल ने यतीन्द्र व उनके साथियों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर रजनीश सिंह, दिव्यांश जायसवाल, मंटू ओझा, शिखान्त वर्मा आदि दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *