अपना जिला

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विभाग के मातहतों पर लगाएं गम्भीर आरोप

मऊ। विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में बिजली कर्मचारियों के बीच आपसी रंजिश देखने को मिला, जहां मंगलवार की सायं लगभग 3:00 बजे विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में ओएस पद पर कार्यरत मिथिलेश यादव, कार्यालय सहायक सुमित यादव ,टीजी 2 पद पर जितेंद्र वर्मा के खिलाफ विद्युत वितरण खंड तृतीय मऊ के कर्मचारीगण, विद्युत वितरण खंड प्रथम पर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन करते हुए लामबंद दिखे। विद्युत वितरण खंड तृतीय मऊ के टीजी2 के पद पर कार्यरत कैलाश प्रसाद ने विद्युत वितरण खंड प्रथम पर ओएस पद पर कार्यरत मिथिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात कही गई। वही मिथिलेश यादव के कृत्य में कार्यालय सहायक सुमित यादव, जितेंद्र वर्मा द्वारा भी हम प्रार्थी को मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दिए जाने की गंभीर आरोप लगाया गया। विद्युत वितरण खंड तृतीय के कर्मचारी कैलाश प्रसाद ने बताया कि हम प्रार्थी अनुसूचित जाति के कर्मचारी हैं और अपने कार्यालय के उपखंड अधिकारी अमित गुप्ता के निर्देश पर खंड प्रथम में अपने कार्यालय के काम एरियर भुगतान व अपने समयबद्ध वेतनमान की संस्तुति कार्य हेतु विद्युत वितरण खंड प्रथम में लगातार लगभग एक महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इस कार्यालय में ओएस पद पर कार्यरत मिथिलेश यादव कार्यालय सहायक सुमित यादव, टीजी 2 पद पर कार्यरत जितेंद्र वर्मा जो काफी मनबढ, गोलबंद, लापरवाह किस्म के व्यक्ति हैं। हम कर्मचारियों का एरियर का भुगतान हेतु संस्तुति पर अवैध उगाही के लिए संस्तुति पेपर को लटकाए हुए हैं,साथ ही हम प्रार्थी के समयबद्ध वेतनमान को भी लगभग 7 वर्षों से अधर में लटकाए हुए हैं, ऐसे में हमारा भविष्य खतरे में पड़ा हुआ है। ताजा घटना यह है कि हम प्रार्थी व अपने सहकर्मी लल्लन प्रसाद को लेकर मंगलवार की शाम 3:00 बजे विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय गए हुए थे, जहां मिथिलेश यादव उनके सहयोगी सुमित यादव द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर,माँ बहन की गलियां देते हुए जान मारने की धमकी दिया गया, जिस प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को देने जा रहा। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब राम से जानकारी लिया गया तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बीच कुछ आपसी मनमुटाव जैसी स्थिति सामने आई है, जिसको जांच कर जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *