उत्तर प्रदेश

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम, अखिलेश, रामगोपाल, डिम्पल, नन्दा व राजीव राय सहित 30

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग को अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन व पूर्व सांसद डिम्पल यादव शामिल हैं।

सपा के स्टार प्रचारकों में भाजपा छोड़कर साइिकल की सवारी करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क के नाम शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, पूर्व विधायक हरेन्द्र मलिक, राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल व पूर्व मंत्री सुधीर पंवार ,बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी , हरिश्चन्द्र प्रजापति व विनय पाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *