मोख्तार के बेटे का बड़ा आरोप, रचा जा रहा है हत्या की साजिश, ताकि चुनाव ना लढ़ पाएं ‘पापा’

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से बड़ा समाचार आ रहा है है। बांदा मंडल कारागार में बंद मऊ के सदर विधायक मोख्तार अंसारी से मुलाकात करने के बाद उनके छोटे बेटे उमर अंसारी ने शासन व प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता चुनाव न लड़ पाए इसलिए एसओजी के माध्यम से रची जा रही है उनकी हत्या की साजिश। उन्होंने कहा कि डीएम एसपी के साथ जेल में एसओजी प्रभारी पिस्टल लेकर जाते हैं। जिनके माध्यम से जेल में हथियार पहुंचने की संभावना है। कहा कि सरकार के इशारे पर रचा जा रहा है षड्यंत्र उमर अंसारी ने कहा कि विधायक के नाम पर सुरक्षा चलिए छोड़ दीजिए मत दीजिए लेकिन सीनियर सिटीजन के नाम पर देश के नागरिक के नाम पर उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। यह हम उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है जो ठीक नहीं है उन्होंने कहा कि यह सरकार बहुत विलंब कर चुकी अभी सरकार को उखाड़ कर फेंकना ही होगा गरीब परेशान है किसान परेशान है बेरोजगार परेशान है सभी परेशान हैं 2022 का वक्त नजदीक है अब सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
मोख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि जेल प्रशासन उनके अब्बा की ठीक से इलाज नहीं करवा रहा है, जिससे उनकी तबीयत काफी नासाज है। उन्हें कोरोना हुआ था फिर भी उनका सही तरीके से इलाज नहीं करवाया गया। इसके अलावा उन्हें चेस्ट इंफेक्शन भी है। इसके बावजूद उनके इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। उन्हें ठंड भी लग गया है।
उमर अंसारी ने यह भी कहा कि यह सब षड्यंत्र केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि पिता बृजेश सिंह के खिलाफ उनके पिता गवाही ना दे पाए। क्योंकि अगर मोख्तार अंसारी ने अगर बृजेश सिंह के खिलाफ गवाही दी तो अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम और सुभाष ठाकुर से उनके संबंध उजागर हो जाएंगे।

