मऊ के माही मृदुल का नेहा राठौर को पलटवार को खुब सराह रहे हैं लोग, यूपी का अपमान बर्दाश्त नहीं

@ आनन्द कुमार…
मऊ। सर्दी के मौसम में सियासत की गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। नेता तो नेता, नेता के समर्थक आपस में अपने-अपने दल, अपने-अपने नेता के पक्ष में बयानबाजी, कयासबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में गीत संगीत की दुनिया के कलाकार भी सियासत के रंग में रंगते जा रहे हैं।
यूपी की सियासत में अपने नई गीत व बोल की बदौलत मैदान में कूदी बिहार की भोजपुरी कलाकार नेहा सिंह राठौर का योगी सरकार पर प्रहार यूपी में का बा… के बोल पर मऊ के युवा कलाकार पंडित माही मृदुल को बहुत ही नागवार लगा। उन्होंने तुरन्त नेहा के गीत का जबाब अपने आवाज में गाकर सोशल मीडिया में शेयर किया, तो लोगों ने कहा माही ने बहुत ही करारा जबाब दिया।
माही ने यूपी में उ बा, जवनी खातिर यूपी आवेलु, यूपी में का बा, कही कही गरियावेलु, सुना बबुनी बिहारी ई बिहार ना हवे, ई यूपी ह हमार ई तोहार ना हवे, इहां योगी हउवें नीतीश सरकार ना हवे…
अपने अंदाज में माही ने कहा कि हम कलाकार को राजनीति के गंदगी से दूर रहना चाहिए।
नेहा राठौर एक अच्छी कलाकार हैं लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए उन्हें अपने इस प्रस्तुति से बचना चाहिए था। माही ने कहा कि यूपी में का बा….ये सुन कर दुख हुआ, चोट लगी कि सभी को ये पता है अपना यूपी अन्य सभी राज्यों से हर मामले में सम्पन्न हैं, और आप ये सब तब कह रहे जब खुद यूपी के रहने वाले तक नही हैं, यहां के बारे में कुछ पता नही है। एकतरफा नकारात्मक छवि इस प्रदेश की ना बनाएं इस वजह से ये जवाब देना पड़ा। मृदुल ने कहा कि यूपी सांस्कृतिक विरासत, धर्म की नगरी व इतिहास को समेटे हुए है। इसे यूं कम शब्दों से तौला नहीं जा सकता। यूपी की अलग पहचान है, यूपी का अलग शान है, यूपी पर केवल यूपी के लोग को नहीं पूरे देश को अभिमान होना चाहिए।


Nitish ke khatir Yogi ji bihar gayil rahle