अपना जिला

मऊ के शैलेंद्र ने पर्यावरण की पिच पर लगाया आठवां शतक

बलिया जनपद के नगरा ब्लाक में ए आर पी पद पर कार्यरत सहादतपुरा मऊ निवासी शिक्षक शैलेन्द्र ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु 5 सितंबर 2020 शिक्षक दिवस पर प्रतिदिन एक पौधारोपण जन जागरूकता संकल्प लिया था बुधवार को 800 दिन लगातार हो गया , शैलेंद्र खुद पौधा खरीद कर प्रतिदिन एक पौधा निशुल्क बांटते हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित भी करते हैं , इस कार्य के लिए इन्हे जिला एवं राष्ट्रीय स्तर के कई मंच से सम्मानित भी किया गया है ,शैलेंद्र ने अभियान का 800 वा पौधा कमपोजिट विद्यालय केसेसर पर बच्चों के साथ लगाया इस कार्यक्रम में शिव कुमार उपाध्याय ,इ कराराअंजुम ,सदाफल शर्मा आदि उपस्थित रहे, शैलेन्द्र ने इस अवसर पर कहा वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन जैसी प्रमुख चुनौतियों का सामना करने में सरकार के साथ आमजन की सहभागिता होनी चाहिए हमें अपने जीवन शैली में परिवर्तन करना होगा प्रकृति ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है मौसम चक्र बदल रहा है यदि अभी भी हम नहीं सम्हले तो भविष्य में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जीडीपी की तरह जीईपी, विकास परियोजनाये पर्यावरणीय मूल्यों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए, शैलेंद्र ने बताया यह अभियान निरंतर चलता रहेगा बताते चलें शैलेंद्र व उनकी टीम द्वारा जून 2022 में मऊ से वाराणसी तमसा नदी की स्वच्छता ,रिवरफ्रंट पार्क हेतु पदयात्रा, गांधी जयंती पर मऊ से लुंबिनी नेपाल तक गांधी पर्यावरण संदेश साइकिल यात्रा की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *