अपना जिला

भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा : रामबिलास चौहान

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को विधायक रामबिलास चौहान ने मुख्यमंत्री आवास के 82 आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए प्रथम किस्त का चेक व आवास की चाभी का वितरण किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए विधायक रामबिलास चौहान ने कहां कि भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्तियों को मिल रहा है । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्बल परिवारों को छत देने के लिए मुख्यमंत्री आवास से आच्छादित करने का फरमान जारी किया है । किसान ,व्यापारी ,बेरोजगार सभी इस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहें है । ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह शुभम ने कहां कि योगी व मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सभी वर्ग लाभान्वित हो रहें है । इस दौरान 82 लाभार्थियों को पीएम आवास के स्वीकृति पत्र व प्रथम किस्त का चेक वितरित किया गया । साथ ही 5 लाभर्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाभी देकर गृह प्रवेश कराया । चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में खण्ड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह आगन्तुको का अभिवादन करते हुए योजनाओं की रूप रेखा खींचा ।इस अवसर पर राहुल दीक्षित, नीतीश तिवारी, अमित मिश्रा, गौतम गुप्ता, सन्नी मल्ल, बलवंत चौधरी आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *