आपूर्ति निरीक्षक के जांच पर कोटेदार पर केस
@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेखपुर के सिवान में बीते 12 नवंबर को कोटे की दुकान का खाद्यान बेचने के मामलें में आपूर्ति निरीक्षक रविरंजन के जांच के बाद पुलिस ने संबंधित कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के धाराओं के अंतर्गत रामपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है । इस कार्रवाई से कोटेदारों में हडकंप मचा हुआ है ।
आरोप है कि बीते 12 नवंबर को शेखपुर के कोटेदार जमशेद द्वारा पीकप पर चार बोरी कोटे का राशन लेकर बेचने जा रहें थे ।तभी ग्रामीणों ने गांव के बाहर पीकप को रोक कर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व आपूर्ति निरीक्षक रविरंजन को सूचना दिया । मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीकप में सरकारी खाद्यान होने की पुष्टि किए । इसके उपरांत कोटे को निलम्बित कर बगल के कोटे के दुकान से सम्बद्ध कर ईपास मशीन जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी गई थी। आपुर्ति निरीक्षक रविरंजन के सघन जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर रामपुर थाने में तहरीर देते हुए कोटेदार के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

