आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व प्रधान व यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के भटिया निवासी एक अखबार के संवाददाता व अखबार पर अभद्र टिप्पणी करने के मामलें में पुलिस ने नगर पंचायत के भैरोपुर रोड़ निवासी पूर्व प्रधान व यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है । पवन कुमार पाण्डेय तहसील मधुबन से हिन्दुस्तान अखबार में रिपोर्टर है । जिनके ऊपर भैरोपुर मोड़ निवासी सभासद पद के दावेदार पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त व उफरौली निवासी यूट्यूबर अभिषेक मिश्रा ने मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर बीडीओ को वायरल कर दिया । जैसे ही इसकी जानकारी पवन कुमार पाण्डेय को हुई पुलिस को तहरीर देते हुए उक्त द्वय सहित तीन अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह का कहना है कि मामलें की जांच की जा रही है । संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

