ऊर्जावान व्यापारियों, अधिवक्ताओं व सहकर्मियों को को आजीवन नहीं भूल पाऊंगा : रामानुज मिश्रा
मऊ। जनपद के ऊर्जावान व्यापारियों, अधिवक्ताओं और सहकर्मियों के सदव्यवहार को आजीवन नहीं भूल पाऊंगा। मेरे कार्यकाल के दौरान मऊ जनपद के लोगों के सरल व्यवहार से इस जनपद से मुझे अपनत्व का लगाव हो गया है। जिसे भूल पाना काफी मुश्किल साबित होगा।
शहर के एक निजी लॉन में व्यापारी नेताओं द्वारा मऊ जनपद में चार वर्षों से सेल टेक्स (राज्यकर) के उपायुक्त राज्यकर के पद पर रहे रामानुज मिश्रा को समारोह आयोजित कर विदाई दिया गया। समारोह में भावुक हुए उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहाकि मऊ एक खूबसूरत जिला है। यहां के लोग काफी ऊर्जावान है। जब से मैं मऊ जनपद आया यह जिला एक परिवार सा लगने लगा। यहाँ के व्यापारियों व अधिवक्ताओं के साथ ही अपने सहकर्मियों से मुझे अथाह प्रेम मिला है। उन्होंने कहाकि यहाँ व्यतीत किया गया अपना कार्यकाल जीवन में कभी भुला नहीं पाऊंगा। उपायुक्त राज्यकर रमेश कुमार यादव ने कहाकि उपायुक्त बड़े भाई सा स्नेह रखने वाले रामानुज मिश्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे में जो आया है उसका जाना भी सुनिश्चित है। लेकिन व्यक्ति अपने कर्मों व व्यवहार से अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर सहायक उपयुक्त अभिषेक सिंह, सहायक उपयुक्त आलोक गौतम सहित सभी खण्डों के सहायक उपायुक्त, कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुशवाहा, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, श्रीराम जायसवाल, राजेश कुमार तिवारी, दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष शिव जी राय, अश्वनी सिंह, गौरव जायसवाल, सुधीर दयाल दिलीप तानवानी, डॉ अजीत सिंह, अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता, ललित, अशोक यादव, एडवोकेट इसरत जी, आलोक तिवारी, आशीष जायसवाल, गुजन बरनवाल, सी ए सौरभ बरनवाल, अमित सिंह, डब्लू गुप्ता, सुनील मौर्य, इत्यादि उपस्थित रहे।

