उत्तर प्रदेश

मऊ में प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में रचाई शादी

रतनपुरा/मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थलईपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर प्रेम प्रसंग में सहमत होकर प्रेमी प्रेमिका ने ग्राम प्रधान व पंच के सम्मुख शादी के बंधन में सात फेरे लिए।
बताया जाता है की स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जमालपुर निवासी अंचल राजभर पुत्र स्व त्रिवेणी राजभर का चक्कर जनपद बलिया के सिसवार कला निवासी पिंटू राजभर की पुत्री कंचन राजभर से चल रहा था। वे दोनो लंबे समय एक दूसरे से चोरी छुपे मिलते आ रहे थे। धीरे धीरे प्रेम प्रसंग की भनक दोनो प्रेमियों के परिजनों को भी लगने लगा था।इसी बीच बीते बुधवार के दिन अंचल राजभर व कंचन राजभर के प्रेम प्रसंग का मामला खुले तौर पर पकड़ में आया, और काफी मशक्कत के बाद तथा ग्राम प्रधान व पंचों के सामंजस्य से बात शादी तक पहुंची।झटपट तैयारी के पश्चात थलईपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जमालपुर प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल व अन्य परिजनों रीता, राजेंद्र, अमलदेव राजभर, फूलबदन, धर्मेंद्र, अमित, रविन्द्र और बेचनी देवी की उपस्थिति में अंचल राजभर व कंचन राजभर की शादी कराई गई। तदोपरांत शादी की अन्य रश्म आदि का निर्वहन करने के बाद हंसी खुशी से अंचल अपनी पत्नी कंचन के साथ घर गया।

One thought on “मऊ में प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में रचाई शादी

  • जिसने भी यह लेख लिखा है उन्हें अपनी शब्दावली को सुधारना चाहिये। जैसे, चोरी छिपे, पकड़ में आया, चक्कर चल रहा था।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *