अपना जिला

रेलवे के अस्पताल में रोटरी क्लब मऊ ने लगवाया आरओ 

० आईएमए के अध्यक्ष डा एससी तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मऊ। रोटरी क्लब मऊ नाथ भंजन के तत्वावधान में शुक्रवार को और नेक कार्य किया। मऊ जंक्शन के रेलवे स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाया आरओ मशीन। जिसके कारण लोगों को काफी सहूलियत होगी।
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य और आईएमए के अध्यक्ष डा.एससी तिवारी ने फीता काटकर आरओ मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए स्वच्छ जल काफी महत्वपूर्ण हैं।
क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब लगातार जनहित के कार्यों में लगा हुआ है। इस दौरान डीसीआई अखिलेश कुमार सिंह और डा.पुनीत राव ने क्लब के नेक कार्य रेलवे के अस्पताल में आरओ लगवाने की सराहना किया। ।इस दौरान मुख्य रुप से डा.पुनीत राव, डा.एचएन सिंह, डा.असगर अली, सचिन्द्र सिंह, सचिव पुनीत श्रीवास्तव, डा.एस खालिद कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

रेलवे के अस्पताल में रोटरी क्लब मऊ ने लगवाया आरओ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *