अनियंत्रित कार खाई में गिरी एक की मौत चार घायल
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के समीप वृहस्पतिवार की देर रात बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी।जिससे कार में सवार पाँच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया।जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया व चार लोगो की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जाँच में जुट गई है। गोरखपुर जनपद के बॉसगाँव थाना क्षेत्र के तिघरा गाँव से बीते गुरुवार को बलिया जिले के बेल्थरा में बारात गई थी। जहाँ बारात से एक कार में सवार तिघरा निवासी दो सगे भाई मदन तिवारी उम्र 18 वर्ष व विशु तिवारी उम्र 19 वर्ष पुत्र शशिभूषण तिवारी,किशन पांडे उम्र उम्र 30 वर्ष पुत्र दुर्गेश पांडे,चन्द्रमोल त्रिपाठी उम्र 38 वर्ष पुत्र कमलेश्वर त्रिपाठी व सन्दीप प्रजापति उम्र 30 वर्ष पुत्र दुर्गविजय पाँच लोग वापस आ रहे थे।उसी दौरान घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पुल से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार पलटते ही चीख पुकार मच गई।शोर सुनकर ग्रामीण जब घटना स्थल पर पहुँचे तो कार में फंसे लोगो को देखा व बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस व ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिये सीएचसी घोसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने चन्द्रमोल त्रिपाठी को मृत्यु घोषित कर दिया व अन्य चार घायलों की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

