जर्जर भवन व मलवे को SDM ने दिया हटाने का निर्देश
0 शिथिलता बरतने पर नगर पंचायत को कार्रवाई के लिए चेताया
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन ।स्थानीय नगर पंचायत के शहीद स्मारक के समीप जिला पंचायत के जर्जर भवन व मलवे को नगर पंचायत द्वारा हटाने में शिथिलता बरतने को लेकर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने सख्त रूख अपनाया है। नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए शीघ्र जर्जर भवन के मलवे को हटाने का निर्देश दिया।
शहीद स्मारक के समीप जिला पंचायत का वर्षो पुराना जर्जर भवन पड़ा हुआ था । जो इस बारिश में कभी भी गिर सकता है। संभावित किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका के निस्तारण के लिए नगर वासी कई बार नगर पंचायत सहित उच्च अधिकारियों से मांग किया ।बावजूद इसके जर्जर भवन व मलवे को नहीं हटाया गया ।जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी हुई थी । इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजेश अग्रवाल पुलिस फोर्स व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया ।तथा जर्जर भवन व मलवे को हटाने के लिए नगर पंचायत को सख्त निर्देश दिया । साथ ही चेताया की 15 दिनों के अंदर यदि मलवा हटाने में शिथिलता बरती गई तो नगर पंचायत के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

