अपना जिला

निर्माणाधीन सोलिंग और बोल्डर लगाने के कार्य का MLA ने परखा गुणवत्ता

0 अधिशासी अभियंता को दिया आवश्यक निर्देश
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गजियापुर होते हुए तिघरा मोड़ तक 2.37 लाख की लागत से निर्माणाधीन सोलिंग कार्य और बंधे की सुरक्षा के लिए बोल्डर लगाने के निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक रामबिलास चौहान ने निरीक्षण किया ।तथा सोलिंग कार्य में प्रयोग हो रहें ईट और बोल्डर लगाने के गुणवत्ता को परखा । इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को दूरभाष से गुणवत्ता पुर्ण कार्य कराये जाने का निर्देश दिया ।
बतादे कि हर साल बरसात के मौसम और बाढ के चलते मोलनापुर गजियापुर होते हुए तिघरा मोड़ तक जाने वाला बंधा जगह जगह छतिग्रस्त होने के कारण आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था ।स्थानीय लोगो की लगातार मांग को विधायक ने गंभीरता से लिया । इस बंधा मार्ग के निर्माण के लिए शासन में पहल करते हुए 2.37 लाख धन अवमुक्त कराया । जिसमे 97 लाख रूपए 3.800 मीटर की दूरी सोलिंग पर खर्च करना सुनिश्चित है। शेष धन राशि बाढ़ से सुरक्षा के लिए बोल्डर लगाने में खर्च किया जाना निर्धारित है । मौके पर पहुंचकर विधायक रामबिलास चौहान ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा तथा अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये ।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, डा.प्रेमभूषण पांडेय, सपन कन्नौजिया, ओमकेश तिवारी, राजब्बर चौहान आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *