अपना जिला

रेल प्रबंधक ने रतनपुरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

रतनपुरा /मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने इंदारा फेफना रूट पर अवस्थित रेलवे स्टेशनों का व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया ,और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय अपने सैलून से सबसे पहले उन्होंने इंदारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, फिर इसके बाद वे रतनपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और रेलवे स्टेशन पर केबल डालने के लिए खोदे गए रेलवे प्लेटफार्म को देख कर के वह भड़क उठे ,और उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को तत्काल इसकी मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही श्री पांडेय स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में गए, और वहां पर अभिलेखों का गहराई से निरीक्षण किया तथा स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव से उनके प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के रतनपुरा पहुंचने से पूर्व ही रेलवे स्टेशन परिसर को फिनाइल इत्यादि लगा करके पूरी तरह से चमाचम कर दिया गया था। रतनपुरा स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव स्वयं भी बावर्दी थे ,और पूरा स्टाफ अपने परिधान से लैस था। आज की साफ सफाई व्यवस्था देख कर के रतनपुरा कस्बा के यात्री यह कह रहे थे की काश रेलवे रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रोज आते तो इस तरह का नजारा प्रतिदिन देखने को मिलता। मंडल रेल प्रबंधक के के आगमन से पूर्व पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से 1 घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। मंडल रेल प्रबंधक के रतनपुरा रेलवे स्टेशन परिसर पर आगमन होते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिल गई ,और वे ज्ञापन लेकर के स्टेशन पर पहुंच गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामनारायण साहू ने छपरा वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा उत्सर्ग एक्सप्रेस के तत्काल परिचालन के संदर्भ में उन्हें ज्ञापन सौंपा ।जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसकी पत्रावली शीघ्र ही बोर्ड को भेज दी जाएगी ।जिस पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। ज्ञापन देने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद कुमार गुप्त, रतनपुरा के ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता, रामाश्रय यादव,जगत नारायण सिंह ,कन्हैया राजभर, अशोक कुमार गुप्ता ,अच्छे लाल गुप्ता ,आनंद गुप्ता ,बच्चा लाल साहू, रमेश रतनपुरी तथा चौकी प्रभारी इंदारा डॉक्टर हृदय नारायण तिवारी, तय्यब अली, सुनील कुमार यादव ,मनोज कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित पूरा स्टाफ मौजूद था। मंडल रेल प्रबंधक रतनपुरा का निरीक्षण करने के उपरांत वे फेफना के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *