काम की बात

घोसी से कांग्रेस के टिकट के दावेदार प्रियंका से मिले, टिकट पर विचार करने की कही बात

लखनऊ। हर दल में टिकट को लेकर हलचल मची हुई है। विरोध के स्वर सपा, भाजपा में फूट रहे तो कांग्रेस भी उससे अछूता नहीं है। मऊ जनपद के घोसी विधानसभा से महिला प्रत्याशी प्रियंका यादव को टिकट मिलने से विरोध का स्वर तेज हो गया है। मामले को लेकर घोसी सीट से कांग्रेस के दावेदार मऊ से लखनऊ को कूच कर गये और अपनी बात प्रियंका गांधी एवं शीर्ष नेतृत्व से कहे। घोसी में कांग्रेस की टिकट का विरोध कर रहे नेताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के हाथ में देश की सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी की घोसी विधानसभा से टिकट देना कहीं ना कहीं पार्टी का गलत फैसला है, आरोप समस्त कांग्रेस की संभावित महिला प्रत्याशी व संभावित पुरुष प्रत्याशीयों ने लगाया पूर्व में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे राज मंगल यादव को जब टिकट मिलने का कोई आसार नहीं दिखा तो उन्होंने अपनी धर्मपत्नी प्रियंका यादव को लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे के साथ आगे कर दिया।  प्रियंका यादव का ना ही पार्टी से आवेदन था और ना ही यह सक्रिय रूप से जनपद भर में स्थापित हैं। कांग्रेस को पुनः विचार कर पार्टी का टिकट जमीनी स्तर से जुड़े नेता को मिलना चाहिए। जनपद में अपने अलग कार्यों से पहचाने जाने वाली पूजा राय समाज सेविका व एक गूंज नामक एनजीओ संचालिका व स्वर्गीय कल्पनाथ राय की भतीजी ने आज प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलकर बिचौलियों के माध्यम से पार्टी को गुमराह कर रहे लोगों के विषय में अवगत कराया। पूजा राय ने बताया सिर्फ दो मिनट का टाइम मिला। हम सभी ने अपनी बात रखी। एप्लिकेशन दीदी के हाथ में दिया। दीदी ने बोला, पुन: चेक होगा घबड़ाने की जरूरत नहीं है कई जगह से ऐसी शिकायत आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *