शिव मंदिर का दरवाजा तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिपक्काबाद स्थित हनुमान मंदिर एवं बगल के मोहल्ला कबीराबाद में स्थित शिव मंदिर से बीते शनिवार को मंदिर का दरवाजा तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक मऊ धुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बीते शनिवार को ग्राम टिपक्काबाद स्थित हनुमान मंदिर एवं लगभग एक महीने पूर्व कबीराबाद शिव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि मंदिर से चोरी किए गए एक अदद इनवर्टर,एक बैटरी ,दो हार्न,एक एंपलीफायर, दो माइक के साथ घटना को अंजाम देने वाले शिवानंद कुमार उर्फ शिवम निवासी खड़गिलिया थाना मुहम्मदाबाद गोहना एवं हरिकृष्ण भारती उर्फ छोटू निवासी खडगिलिया को मंगलवार रात्रि क्यामपुर मोड़ से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह दोनो दो मोटरसाइकिल पर सामान को रखकर जीयनपुर बेचने के लिए जा रहा थे, पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ा तथा बोरे में पीछे बाधे सामान को भी जप्त किया।जिसे पुलिस ने पकड़ कर रात्रि में कोतवाली लायी और जमा तलाशी के बाद पकड़े गए आरोपी हरिकृष्ण भारती उर्फ छोटू के पास एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद कारतूस 315 बोर तथा दूसरा आरोपी शिवानंद के पास से एक अदद चाकू बरामद हुआ।पुलिस द्वारा पकड़े गए इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की,जिसमे उन दोनों ने अपने दो और साथियों का नाम बताया,जिस पर पुलिस ने देर रात्रि हरिकृष्ण भारती उर्फ छोटू, शिवानंद कुमार तथा राकेश उर्फ पुच्चा निवासी खड़गिलिया एवं अमन कुमार निवासी मंगलम मैरिज हॉल के पास मोहल्ला टिपक्काबाद के विरुद्ध संबंधीत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया।पकड़े गए आरोपियों से बरामद की गयी दो मोटरसाइकिलों को कागज के अभाव में सीज कर दिया है।
खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल मोहम्मदाबाद गोहना शैलेश सिंह, दरोगा राजबहादुर यादव,कांस्टेबल विराट पटेल, दुर्गेश शर्मा, राजकुमार, संदीप कुमार आदि लोग रहे ।

