मधुबन/मऊ। मधुबन विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के नेता भरत भैया ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज विशेष अपील करते हुए लिखा है कि,
आप सभी जानते हैं कि मैं विगत 25 वर्षों से पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारो को आत्मसात कर निरंतर पुरी निष्ठा और लगन से भारतीय जनता पार्टी का कार्य करता रहा हूं। आप सभी मेरे संघर्ष के साक्षी हैं मैं पिछले 10 वर्षों से मधुबन को कर्मभूमि बनाकर आप सभी की सेवा किया हूं। पूर्ववर्ती सरकारों में भी आन्दोलन के माध्यम से आप सभी के संघर्ष की लड़ाई लड़ा हूं। मैं संगठन को हमेशा मां समझा हूं पिछले 2017 के चुनाव में जब मेरा टिकट रोककर दारा सिंह चौहान जी को प्रत्याशी बनाया गया तब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर जी मधुबन आकर मुझे भरोसा दिये की मैं भविष्य में आप को सदन के समकक्ष रखूंगा तब मैंने संगठन के निर्णय का सम्मान किया था। निरंतर 10 वर्षों तक जनता की सेवा करने के बाद पुन: दूसरी बार मेरा टिकट रोका गया। मेरा भाग्य आप सभी मधुबन विधानसभा की सम्मानित देवतुल्य जनता के हाथ में है। 11 तारीख को मधुबन में आप सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष बंधुओं वरिष्ठ जनों की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का जो निर्णय होगा मेरे लिए सर्वमान्य होगा। आप का सेवक भरत भैया 353 विधानसभा मधुबन