मऊ की बेटी प्रियंका को JNU के कुलपति ने दी PH. D की उपाधि
मऊ की बेटी को भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान JNU में विश्वविद्यालय के कुलपति के हाथों Doctoret की उपाधि मिली। बेटी को यह सम्मान मिलते ही परिजन सहित जनपद वासी गौरवान्वित हैं। लोगों ने बधाई देकर बेटी का हौसला अफजाई किया है।
मऊ नाभ भंजन नगर के मठिया टोला, कतुआ पूरा पूरब निवासी उर्मिला देवी और हीरालाल सोनकर की पुत्री प्रियंका सोनकर को दिल्ली मेंं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंदी विषय में PH. D की डिग्री अवार्ड से कुलपति ने उपाधि प्रदान की है। मऊ नगर की बेटी प्रियंका सोनकर ने अपनी मेहनत व लगन की बदौलत जनपद का नाम को रोशन किया है। इनके पिता हीरालाल सोनकर यूपी सरकार के यूपिका हैण्डलूम में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता उर्मिला सोनकर प्रगतिशील विचारों की धनी और हाउस वाइफ होते हुए भी अपने सभी 6 बच्चों के शिक्षा में हमेशा प्रेरणा देते हुए उन्हें शिक्षित करने का काम किया। इनके 2 भाई और 3 बहनोंं भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रियंका की शिक्षा कक्षा 6-12 तक़ DAV गर्ल्स इंटर कॉलेज, मऊ से हुई है। BHU से हिंदी में B. A (Hons) 2008 , JNU से M.A., 2010 में M.PHIL 2012, में व Ph.D. की डिग्री 2018 में हासिल की।
2012 से दिल्ली यूनिवर्सिटी मे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित है इस समय दौलत राम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी मे असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी डिपार्टमेंट मे पढ़ा रही हैं। प्रियंका सोनकर के सफलता निश्चित रूप से जिले के छात्रों के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगी। प्रियंका की सफलता पर परिवार के साथ पास पड़ोस, समाज व नगरवासी गदगद है उन्होंने प्रियंका को व उनकेे परिजनोंं को बधाई दी है।
प्रियंका सोनकर ने बताया कि अभी उनकी मंजिल बाकी है। वह अभी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने युवाओं व खासकर बेटियों से कहा कि ईमानदारी और मेहनत से किया गया कोई भी कार्य सफलता अवश्य दिलाती है। उनका कहना है कि कभी भी किसी भी परीक्षा परिणाम से निराश ना होंं, भले ही उस क्लास में अंक कम आया हो, लेकिन अगले क्लास के लिए वह कड़ी मेहनत करके पिछले क्लास से अच्छे अंक ला सकते हैं। इसलिए मेहनत और जुनून के साथ आगे बढ़ते रहें।



