पूर्व नौसेना सैनिक एवं वीर नारियों के कल्याण हेतु कार्यशाला का आयोजन 15 जून को

प्रयागराज। पूर्व नौसेना सैनिक एवं वीर नारियों के कल्याण हेतु कार्यशाला का आयोजन 15 जून 2022 बुधवार अपरान्ह 2:00 बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रयागराज परिसर में आयोजित किया गया है । इस अवसर पर समस्त शहीद नौसैनिक की पत्नियों तथा सेवामुक्त पूर्व नौसैनिक व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु एक कार्यशाला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। जो नेवल रेजिमेंटल सिस्टम नई दिल्ली की टीम द्वारा दिनांक 15 जून 2022 बुधवार को अपरान्ह 2:00 बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रयागराज में आयोजित करेंगें। कार्यशाला में शहीद नौसैनिक की पत्नियां तथा सेवा मुक्त पूर्व नौसैनिक व उनके आश्रित अपनी समस्याओं जैसे पेंशन आदि तथा नौसेना से कल्याणकारी जानकारी प्राप्त करने हेतु उक्त समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। कार्यालय में उपस्थित होने वाले शहीद नौसैनिक की पत्नियों तथा नौसेना के पूर्व नौसैनिकों व उनके आश्रितों से अनुरोध है कि वह इस कार्यालय के मोबाइल नंबर 740 80 47269 पर व्हाट्सएप से अपनी पहुचनें की उपस्थिति अवश्य दर्ज करा दें तो सुविधाजनक होगा यह सूचना जनकल्याण की भावना से पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल संरक्षक वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज ने दिया है।

