पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान केन्द्र के पहल पर (सक्षम) साइकिल रैली को सांसद ने किया रवाना
मऊ। इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लि0 के तत्वाधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान केन्द्र के पहल पर सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव) द्वारा साइकिल रैली का आयोजन डा0 भीमराम स्टेडियम से प्रारम्भ से होकर भीटी चौक से पुनः वापस होकर स्टेडियम में जाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा सांसद हरिनरायण राजभर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 एच0एन0 सिंह संयोजक लोकसभा घोसी भाजपा व क्षेत्रीय सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ गोरखपुर रहे। सांसद व विशिष्ट अतिथि ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजभर ने कहा कि पीसीआरए ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण की क्षमता की पहचान करने का कार्य किया है। आज के आयोजन का अद्देश्य तेल के बचत पर जोर देने का है। यह संदेश लोगों तक जाने के लिए प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ0 सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में ईंधन सीमित है उसकी बचत करना हम सबका दायित्व है जिसके लिए हम सबको आगे आना पड़ेगा।
गोरखपुर रिटेल सेल्स मैनेजर म्यूआयल ने कहा कि यह कार्यक्रम पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा भारत के कुल 200 जिलों में किया जा रहा है, जिसमें 26 जिले उत्तर प्रदेश से हैं, जिसमें मऊ भी शामिल है।
गोरखपुर एल0पी0जी0 सेल्स मैनेजर सुनीत कुमार सोनकर ने कहा कि सक्षम 2019 पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 16 जनवरी से 15 फरवरी यानी एक महीने तक हर साल मनाया जाता है, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थो के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
संरक्षण क्षमता महोत्सव पर एक प्रतिज्ञा लिया गया कि हम सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने सभी कार्यो में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण हेतु शतत प्रयासरत रहेगें। संचालन शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराईटर सचिन्द्र सिंह ने किया। रैली में डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, जीवन राम इण्टर कालेज, मुस्लिम इण्टर कालेज, बाल मन्दिर कालेज के लगभग कुल 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से देवभूषण तिवारी, सौरभ बरनवाल, अविनाश चन्द्र गुप्ता, अभय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अवधेश कुमार, शैलेष वर्मा, अभय कुमार सरोज, रत्नेश सिंह, मनोज, विश्वमभर सिंह, देवेन्द्र मल्ल आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

