अपना जिला

मौलाना जमाल अहमद नदवी को दारूल ओलूम नदवतुल ओलमा का कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर बधाई

मऊ। गत दिनों मऊ के मुहल्ला अलाउद्दीनपुरा निवासी एक प्रचण्ड अरबी भाषी विद्वान मौलाना जमाल अहमद नदवी को विश्व प्रसिद्ध अरबी विद्यालय नदवतुल ओलमा, लखनऊ द्वारा कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने पर मऊ नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। यह बातें पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने मौलाना जमाल नदवी को उनके आवास पर उन्हें बधाई देने पहुँचे नगर के सम्भ्रांत लोगों एवं ओलमा इकराम के बीच कही। उन्हों ने इस सम्बन्ध में नदवा कालेज के प्रधानाचार्य हजरत मौलाना सईदुर्रहमान आजमी को लिखे अपने आभार-पत्र में मऊ के एक अरबीदां को दिये गये इस अद्वितीय सम्मान के प्रति कोटिशः बधाई देते हुये उनसे मऊ को सदेव संरक्षण देते रहने की अपील भी की है।
इस अवसर पर मदरसा दारुल ओलूम, मऊ के उस्ताद-ए-हदीस मौलाना मुफ्ती अनवर अली ने मौलाना जमाल अहमद नदवी को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना की है। उन्होंने बताया कि नदवा कालेज के प्रधानाचार्य हजरत मौलाना सईदुर्रहमान आजमी भी स्वयं मऊ नगर के अलहदादपुरा के मूल निवासी हैं, जो बीते कई दशकों से अरबी विद्यालय नदवतुल ओलमा, लखनऊ के रेक्टर के पद पर अपनी सेवायें दे रहे हैं। इस तरह अब हम मौलाना जमाल अहमद नदवी को हजरत मौलाना सईदुर्रहमान आजमी के पदचिन्हों पर चलता हुआ देख रहे हैं जिससे नगर के इस सम्मान को बनाये रखने की हमारी उम्मीद को बल मिला है।
जमीअत अहल-ए-हदीस, मऊ के महासचिव मौलाना सरफराज अहमद फैजी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मौलाना जमाल अहमद नदवी को ऐसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान की कार्यकारिण में सदस्य बनाये जाने से शिक्षा जगत में मऊ नगर की भागीदारी सुनिश्चित हुयी है जिससे मऊ का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने मौलाना जमाल अहमद नदवी से अपनी सम्बद्ध अपेक्षायें जाहिर करते हुये कहा कि निश्चत रूप से नदवा कालेज को आप की योग्यता का लाभ मिलेगा।
मौलाना जमाल अहमद नदवी को मुबारकबाद देने वालों में विशेषकर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी, अधिशासी अधिकारी⪫ कुमार मिश्रा, मदरसा दारुल ओलूम मऊ के प्रबन्धक-हाजी जकी अहमद (नक्शबन्दी), हाजी नफीसुर्रहमान करिश्मा, हाजी मु0 मुस्तफा चमन, सभासद-नसीम अख्तर, सभासद-मुनव्वर अब्दुल गफूर, हाजी मुहम्मद अफजल कोपागंज, मौलाना लुकमान नदवी, मौलाना मुहम्मद कासिम इस्लाही, आरआई नगर पालिका-अमीर फैसल, सालिम अंसारी (पालकी सोशल ग्रुप), मुहम्मद एहतेशाम क्यारीटोला, हाजी मु0 अरशद कोपागंज एवं बुद्धिजीवी वर्ग, अध्यापक, अधिवक्ता, साहित्यकार, पत्रकार आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *