पालिका से विधवा, विकलांग तथा वृद्धा पेंशन फार्म प्राप्त कर सप्ताह भर में करें जमा-ईओ
मऊनाथ भंजन। अधिशासी अधिकारी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नगर पालिका सीमान्तर्गत निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे विधवा, विकलांग तथा वृद्धा पेंशन आदि का पूर्ण लाभ दिलाने के क्रम में पालिका परिसर में निःशुल्क फार्म वितरित किया जा रह है। इस सम्बन्ध में उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुये कहा है कि पात्र आवेदक पालिका से फार्म प्राप्त कर वांछित सूचनायें सही ढंग से भर कर एक सप्ताह के अन्दर पालिका कार्यालय में जमा कर दें, ताकि पेंशन स्वीकृति के लिये प्राप्त आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग को आग्रसारित किया जा सके।


