NBAIM और एकमा के तत्वावधान में वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय समागम 10 व 11 जून को मऊ में
० इस सम्मलेन की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली उपमहानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ तिलक राज शर्मा करेंगे
मऊ। राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो मऊ व एसोसिएशन फॉर कॉनज़रवेशन ऑफ़ माइक्रोब्स एंड एप्लीकेशन (एकमा) के संयुक्त तत्वावधान में कृषि से जुड़े वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय समागम 10 व 11 जून को होने जा रहा। जनपद मुख्यालय से 13 किलो मीटर दूर कुशमौर स्थित भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के अधीनस्थ राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो के सभागार में देश ने जाने माने संस्थानों के कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
सम्मेलन “कृषि में सूक्ष्मजीव अनुसन्धान के विस्तार के आयाम“ विषयक होगा। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य ज्ञान और जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है एवं नवीन रणनीतियों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास को प्रोत्साहित करना है। वर्तमान समय में कृषि उत्पादन को सुरक्षित और स्थायी बनाने के लिए समुचित सुक्ष्मजैविक तकनीकों और प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है जो कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और मृदा स्वास्थ्य के चिंताजनक परिणामों को सुरक्षित बनाए। सम्मलेन में विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों, विश्वविद्यालयों और संगठनों के बीच गहराई और परस्पर सहयोग का माहौल बनाया जा सके, जो आगे के उत्पादन तकनीकों की विकास में मददगार साबित हो। इन प्रयासों का उद्देश्य कृषि और पर्यावरण को टिकाऊ बनाना है एवं पोषण सुरक्षा को भी संवादित करना है जो की सतत विकास लक्ष्य के वैश्विक लक्ष्यों में उल्लेखित किया गया है।
इस सम्मलेन की अध्यक्षता डॉ तिलक राज शर्मा, उपमहानिदेशक (फसल विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा की जानी है। सम्मेलन के सम्मानीय अतिथि होंगे डॉ. एस के चौधरी, उपमहानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली एवं डॉ. पी के चक्रवर्थी, पूर्व सदस्य कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली।
इस सम्मलेन की शोभा बढ़ाने के लिए देश भर के विभिन्न संस्थानों से कई महान वैज्ञानिक जिनका कार्य सूक्ष्मजीव अन्वेषण, संवर्धन एवं कृषि में उपयोगिता पर महान योगदान रहा है जैसे डॉ ऐ ऍन मुखोपाध्याय, डॉ सी मनोहराचारी, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉ अनिल सक्सेना, डॉ औंडी कुमार, डॉ अन्नपूर्णा, एवं कई अन्य शामिल है। इस सम्मेलन में, आयोजनकर्ताओं का लक्ष्य मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर केंद्रित क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और खोजों पर प्रकाश डालना है-माइक्रोबायोम प्रबंधन, माइक्रोबियल विविधता और संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग, पारिस्थितिक अंतः क्रियाएँ, तकनीकी नवाचार और माइक्रोबियल अनुसंधान में नए परिदृश्य l इन विषयों पर देश भर के विभिन्न अनुसंधानकर्ता अपने किये गए कार्यों की पोस्टर प्रस्तुत्ति एवं मौखिक प्रस्तुति देंगे जिन्हें निर्याणक मंडल द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। यह सम्मलेन युवा वैज्ञानिक एवं महिला वैज्ञानिक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी करेगा। यह सम्मलेन मऊ जनपद में होने वाला पहला ऐसा समारोह है. इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 अनुसंधानकर्ता छात्र, वैज्ञानिक, कुलपति एवं निदेशक सम्मिलित होंगे। समारोह के आयोजन कर्ता है–डॉ. आलोक श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट), डॉ. हर्ष वर्धन सिंह (संयोजक), डॉ हिल्लोल चकदार, डॉ. कुमार, डॉ. प्रमोद साहू (आयोजन सचिव), डॉ. उदय बहन सिंह, डॉ. वी मघेश्वरन (सह-आयोजन सचिव), डॉ. अभिजित कश्यप, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. शोबित थापा(सह-संयोजक), डॉ. नाजिया मंज़र, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. ज्योति प्रकाश सिंह (सत्रआयोजक) एवं अंचल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ अरोरा (सचिवीय सहायता)।