दिल्ली मेट्रो के 25वें स्थापना दिवस मऊ के मो. इमरान निदेशक अवार्ड से सम्मानित
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में बतौर प्रबंधक (वित्त) कार्यरत मऊ निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र स्व० सलाउद्दीन (ग्राफर) ने ज़िले का नाम रौशन किया है। मोहम्मद इमरान को दिल्ली मेट्रो ने अपने 25वें स्थापना दिवस समारोह में वर्ष भर उत्कृष्ट योगदान के लिए निदेशक अवार्ड से सम्मानित किया है। क़रीब 15000 कर्मचारियों की बड़ी संख्या वाले दिल्ली मेट्रो रेल निगम में इस सम्मान के लिए बहुत कम लोग चयनित हो पाते हैं।
दिल्ली मेट्रो के सिविल लाइन्स स्थित शाह ऑडिटोरियम में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद इमरान को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ मंगू सिंह सहित सभी निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ के मोहल्ला कासिमपुरा निवासी इमरान ने तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज से शुरुआती शिक्षा हासिल की। इसके बाद डीएवी इंटर कॉलेज से बारहवीं पास की, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी. कॉम की डिग्री ली इसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने। के लिए दिल्ली आए। वर्ष 2012 में इन्होंने दिल्ली मेट्रो में बतौर सहायक प्रबंधक (वित्त) में पदभार संभाला और अपनी कार्यशैली से सबको प्रभावित किया।
इमरान ने अपनी इस कामयाबी के लिए अपनी मां, परिजनों और मऊ के साथियों विशेष तौर पर अज़मत, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल और अन्य शुभचिंतकों को हार्दिक आभार प्रकट किया है।

