श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर के 12 वीं का परिणाम 94%
मऊ। श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर मऊ में केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम वृहस्पतिवार को घोषित हुआ। जिसमे विद्यालय का परीक्षा परिणाम 94% रहा। विद्यालय के 202 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमें उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 190 अनुत्तीर्ण 12 तथा अनुपस्थित छात्रों की संख्या 6 रही।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र ओझा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऊंचाइयां जीवन में संघर्ष से ही प्राप्त होती हैं विद्यालय में प्रथम स्थान गणित वर्ग के छात्र आशीष निषाद एवं जीव विज्ञान की छात्रा दीक्षा राय ने 95% अंक पाकर विद्यालय की गरिमा को जनपद में उच्च शिखर पर लहराया है।

इसी क्रम में द्वितीय गणित वर्ग की छात्रा एकता सिंह कार्तिकेय राय 88% अंक तीसरे स्थान पर सानवी सिंह 82% अंक पाकर टॉप टेन की सूची में नाम जोड़ा है।

