मिसाल-ए-मऊ

मऊ के मनीष गोंड की पेंटिंग, होप- बिटवीन द लाइन्स के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन

मनीष कुमार गोंड

@ आनन्द कुमार… मऊ। जनपद के कोपागंज विकास खण्ड के ग्राम कोपा कोहना निवासी व हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में सहायक प्रोफेसर मनीष कुमार गोंड को समकालीन चित्रकला के क्षेत्र में चित्र शीर्षक होप बिटवीन द लाइन्स के लिए अखिल भारतीय (राष्ट्रीय) पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार समाज में व्याप्त तमाम कठिनाइयों एवं उलझनों के  मध्य भी एक उम्मीद होनी आवश्यक है, जिससे जीवन में आगे बढ़ते रहने का मार्ग प्रशस्त होता रहे के लिए दिया जाएगा। मनीष कुमार गोंड को यह पुरस्कार इंडियन अकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स, अमृतसर के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ललित कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं 31 हजार रूपये की धनराशी दिया जायेगा। यह मऊ के लिए गौरव की बात हो कि हिमाचल प्रदेश में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले मनीष कुमार गोंड प्रथम चित्रकार में शामिल होंगे। बचपन में ही अभाव की जिंदगी में पले बढ़े मनीष कुमार गोंड के पिता सुरेंद्र प्रसाद गोंड हलुवाई का कार्य कर अपना जीवकोपार्जन करते हैं एवं इनकी माता श्रीमती मुन्नी देवी गृहणी हैं। एक बहन श्रीमती पूनम गोंड विवाहित हैं व एक छोटी बहन सुमन गोंड पढ़ाई कर रही हैं।

मनीष कुमार गोंड की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा प्राथमिक विद्यालय कोपागंज तथा हाई स्कूल वर्ष 2008 में तथा इंटरमीडिएट वर्ष 2010 में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज से हुआ है उन्होंने बैचलर आफ फाइन आर्ट की पढ़ाई वर्ष 2014 में तथा मास्टर आफ फाइन आर्ट की पढ़ाई 2016 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से किया है पढ़ाई के दौरान इनकी नियुक्ति हो गई 2 वर्ष केरल में नौकरी करने के बाद मनीष वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। इसके पूर्व 2016 में भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप, 2016 में दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार, 2014 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने आने वाली एवं आज की पीढ़ी को यही सन्देश दिया कि आप कला के माध्यम से अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं और अपने माता पिता के साथ साथ अपने गांव, देश और प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में भी आपका भविष्य उज्ज्वल है। मनीष कुमार गोंड की इस उपलब्धि के लिए कुलपति, प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल एवं विभाग के मुखिया प्रोफेसर हर्षवर्धन शर्मा, सहित सम्पूर्ण विभाग तथा विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारीयों ने बधाई दी। इन सभी चीजों का श्रेय अपने माता पिता, अपने गुरुजनो, डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ सुनील कुशवाहा, ज्योति भास्कर एवं मित्रगण तथा कोपागंज के समस्त लोगों को देते है जिनके प्यार और आशीर्वाद ने मुझे यंहा तक आने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *