NE रेलवे के CPTM आलोक सिंह से मिले बाबा, मुंबई के लिए दैनिक ट्रेन की मांग की

मऊ। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” ने NE RLY के CPTM आलोक कुमार सिंह को ज्ञापन देकर अविलंब मुंबई के लिए एक दैनिक ट्रेन चलाये जाने की मांग की।
जिस पर आलोक कुमार सिंह ने मांग को जायज व सटीक ठहराते हुए जल्द ही एक ट्रेन चलाने की बात कही ।
ज्ञापन में बाबा ने कहा कि मुंबई जाने वाली ट्रेनों में कभी भी आसानी से टिकट नहीं मिलता, हमेशा वेटिंग रहता है ।
ऐसे खास तौर महिला रेल यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । कई बार तो स्वयं आलोक कुमार सिंह से बाबा ने बीमार व अति आवश्यक स्थिति में महिला यात्रियों के लिए आग्रह कर कोटा करवाया है ।
देवरिया से भी काफी संख्या में मुंबई के लिए यात्री सफर करते है ।
अतः दैनिक रूप से एक ट्रेन चलने से रेलवे का राजस्व बढ़ेगा ।
बाबा ने गोरखपुर से देवरिया-बेल्थरारोड वाया मऊ-बनारस-माधोसिंह-इलाहाबाद होते हुए मुंबई तक चलाये जाने की मांग की।
मुंबई से ट्रेन के लिए बाबा से खास तौर से देवरिया बेल्थरारोड व मऊ के लोगों ने विशेष आग्रह किया था।
बाबा ने आलोक सिंह के विशेष प्रयास व गंभीर आश्वासन पर विशेष खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक कुमार सिंह ने सदैव मुझ सहित निर्भया सेना का असीम आदर सम्मान सहयोग किया है।
बाबा ने कहा कि मेरा मऊ-देवरिया व बेल्थरारोड से विशेष लगाव है। यहाँ के लोगों ने मुझे विशेष प्यार दुलार आशीर्वाद प्रदान किया है।
विदित हो कि आज निर्भया सेना NE RLY ही नहीं भारतीय रेल में सेना महिला रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा, सहयोग, सम्मान, समर्थन, सुविधा तथा जान माल की स्थिति में निर्भया सेना से जुड़े पदाधिकारी अपना खून देकर भी जिलाने का काम करते है व करते रहेंगे।



