चर्चा में

कोपागंज के पूर्व चेयरमैन हेलाल का राइफल से फायरिंग करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

मऊ। समाजवादी पार्टी के नेता, नगर पंचायत कोपागंज के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष शबनम हेलाल के पति व प्रतिनिधि हेलाल अहमद अंसारी के लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करने का विडियो वायरल होने और मामला पुलिस के पास पंहुचने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेलाल अहमद अंसारी का सोशल मिडिया पर अपने लाइसेंसी राइफल से हवा में फायरिंग करने का विडियो वायरल हो रहा था। विडियो वायरल को संज्ञान में लेते हुए कोपागंज पुलिस ने चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश यादव की तहरीर पर आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस वावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने बतलाया की हेलाल अहमद के हवा में फायरिंग करने का विडियो वायरल हो रहा था। इस वायरल विडियो को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जाँच की जा रही है। जबकि चर्चा है कि हेलाल अंसारी का मुख्तार अंसारी से भी करीबी रिश्ता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि विडियो जैसे ही संज्ञान में आया है तत्काल प्रभाव से राइफल को अपने कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए सवाल के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना फिलहाल नहीं है। जांच में सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *