सेवानिवृत्त सैनिकों का स्वागत समारोह, वन रैंक वन पेंशन की उठी मांग

@पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। समारोह में सेवानिवृत सेना के जवानों को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया । सम्मानित होने वालों में लालबाबू तिवारी, भगवतशाह, देवनंदन यादव, मोती चंद यादव, राम इकबाल सिंह, सदाफल चौहान, राधे श्याम सिंह सहित 21 ने सैनिकों सम्मान पाकर गदगद रहें । सैनिक आर एन सिंह ने संबोधित करते हुए कहां कि सेना में वे कभी सम्मान के लिए नहीं गए, पर आज सम्मान पाकर गर्व हो रहा है।इस मौके पर भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कार्यकर्ताओं व पूर्व सैनिकों को संबोधित किया।कहां कि देश के ऐसे वीर सपूतों पर देश के हर नागरिक को नाज है और ऐसे फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए गौरव है। आगें कहां कि सैनिकों के साहस पराक्रम को सम्मान देने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर पंचायत चेयर मैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि भारतीय सेना का लोहा पूरा विश्व मानता है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना भारतीय सेना है क्योंकि इसके हर जवान के खून में देश भक्ति कूट-कूट के भरी हुई है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय सम्बोधन करतें हुए सैनिक भागवत शाह ने कहां कि सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मान तो दिया जाता है ।लेकिन वन रैंक वन पेंशन की आवाज कोई नहीं उठाता ।भाजपा सरकार में सैनिकों का उचित सम्मान तभी होगा जब वन पेंशन वन रैंक को कानूनी रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम को लाल बाबू तिवारी, सदाफल चौहान ने सम्बोधित करतें हुए सेवानिवृत्त सैनिकों के समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर राहुल दीक्षित,अनुपम कांत तिवारी, अभिषेक सिंह, अनिल वर्मा, अमित मिश्र, संदीप शर्मा,पीयूष मद्धेशिया आदि रहें ।

