अपना जिला

ब्यूटी पार्लर संचालिका की युवती ने फावड़े से गला काट कर की हत्या

दिलदहलाने वाली सनसनीखेज वारदात

वाराणसी। वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल (30) की हत्या कर दी गई। घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाली एक अविवाहित युवती ने अपने घर पर संचालिका को बुलाया और फावड़े से गला काट दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे फावड़ा व संचालिका के कटे गर्दन के साथ दबोच लिया। आरोपी युवती डॉक्टरी की पढ़ाई की हुई है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति संजय पटेल मिर्जापुर में भूमि परीक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। आरोपित युवती ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थी। हार गई थी। युवती और पार्लर संचालिका में काफी नजदीकी थी। इसीलिए सुबह युवती के बुलावे पर ही पार्लर संचालिका उसके घर गई। फिलहाल मामले का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गिरफ्तार युवती से पूछताछ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *