दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक निवासिनी युवती ने गांव के ही एक युवक पर दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है । इस मामलें में पुलिस संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है । युवती का आरोप है कि संबंधित युवक से इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था । युवक हमेशा शादी करने की बात कर हमें धोखे में रखते हुए दुष्कर्म करता रहा । 10 अप्रैल को पुनः वह इसके साथ दुष्कर्म किया । जब यह शादी के लिए दबाब बनाने लगी तो युवक शादी करने से मना कर दिया । इसके बाद दोनों पक्षों ने इस मामलें को आपसी बातचीत से हल करने का प्रयास किया । लेकिन युवक शादी करने से इन्कार कर दिया । इसके उपरांत युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में केन्द्र प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय का कहना है कि मामलें को दर्ज करतें हुए संबंधित युवक के गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है ।

