अपना जिला

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

3 किलोमीटर तक आग का रहा असर

दोहरीघाट/मऊ। दोहरीघाट थाना अंतर्गत सरया के दक्षिणी छोर पर नहर के किनारे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने के कारण राम आशीष राय ग्राम ठाकुर गांव का 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई वहीं अन्य किसानों के भी गेहूं की फसल जलने की सूचना है आग इतनी भयानक थी इसका दायरा लगभग 3 किलोमीटर का रेंज था गांव के किनारे भीषण आग में लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दिया था आग इतनी भयानक थी कि ठाकुर गांव गोधनी बीबीपुर बंधे के पास तक पहुंच गई आपको बुझाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा वही ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती आग बीबीपुर बंदे के पास पहुंच गई थी दमकल व ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया वही नहर के नीचे एप्रोच में बने जगह में किसान द्वारा भूसा रखा गया था जो जलकर राख हो गया गनीमत यही रही कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का गेहूं का कटाई हो चुका था आग के लपेट में आने से लगभग 500 बीघा डंठल जल गया वही किसानों द्वारा सब्जी की खेती किया गया था आग ने जब विकराल रूप लिया तो सब्जी की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है खेत के किनारे लगे पेड़ भी जल गए ठाकुर गांव के पास कई मुर्गी फार्म जो खेतों के बीच बने हुए हैं उन के अगल-बगल आग ने विकराल रूप लिया ग्रामीणों के अथक प्रयास से मुर्गी फार्म कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *