अपना जिला

प्रेमी से शादी न होने पर युवती ने लगाई फांसी

रतनपुरा/मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलपुर लोहराई ग्राम पंचायत में बीटीसी की छात्रा ने प्रेम प्रसंग को लेकर फांसी लगाकर जीवन लीला समापत कर लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित मऊ से फॉरेंसिक जांच अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलपुर लोहराई की अनुपमा भारती पुत्री ओमप्रकाश भारती जो बीटीसी की छात्रा थी और मऊ के ही किसी गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी और उसी के साथ शादी भी करना चाहती थी। लोगों के अनुसार अनुपमा जिस युवक से प्रेम करती थी वह युवक अनुपमा से शादी को लेकर राजी नहीं हो रहा था। यहां तक की महीनो पहले दोनो के बीच शादी को लेकर हुई तकरार की घटना पुलिस तक भी पहुंच चुकी थी। जिस मामले में प्रेमी युवक जेल भी जा चुका है। इसी क्रम में मृतका अनुपमा शनिवार के दिन दोपहर में अपने सीमेंट की चादर से बने घर में रस्सी के सहारे लटककर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर आस पास के सभी लोग मौके पर पहुंच गए और तरह तरह की बाते भी करने लगे।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सारी प्रक्रिया पूरी कर मृतका की लाश को सील बंद कर थाने ले गई और फिर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *