अपना जिला

ठाकुर रमेश सिंह चौहान बने भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

रतनपुरा (मऊ)। जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रमेश सिंह चौहान को पार्टी संगठन में उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि दिलेर ठाकुर रमेश सिंह चौहान रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के निवासी हैं, और इनकी धर्मपत्नी किरण सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य हैं। पिछले बीते विधानसभा चुनाव में दिलेर ठाकुर रमेश सिंह चौहान ने पूरी दिलेरी के साथ भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया था ।तथा चुनाव पूर्व ढोलवन में आयोजित सम्मेलन में अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। जिसके चलते जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इन्हें उत्तर प्रदेश में जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *