विद्युत के चपटे मे आकर छात्र की दर्दनाक मौत

चिरैयाकोट/मऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा चक बदरुद्दीन स्थित सोमवार कि शाम विद्युत के चपटे मे आकर 17 वर्षिय छात्र कि दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी किसी को भनक तक नही लग पाई।देर शाम खेत के तरफ से आ रहे लोग छात्र अचेत देख शोर मचाया।जिसके बाद परिजन मौका पर पहुंच और उसे निकट एक नीजि चिकित्सालय मे भर्ती कराया।जंहा चिकित्सक ने मौत कि पुष्टि की।जिसके बाद देर रात तक गाजीपुर जनपद स्थित गंगा नदी के घाट पर शव का हिन्दू रीति रिवाज से दिह संस्कार कर दिया गया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलसेपुर (मठिया) निवासी 17 वर्षिय राहुल यादव पुत्र रामाश्रय चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा चक बदरुद्दीन गांव मे लक्षीराम यादव के घर ननिहाल मे बचपन से रहकर पढाई करता था। इस समय इण्टर फाइनल का छात्र था। सोमवार के अपराह्न बाद वह घर से खेत के तरफ गया हुआ था। जहां आलु के खेत मे पहले से लगाई गई बिद्युत तार बल्फ मे एक और बल्फ जोडऩे का कनेक्शन कर रहा था।इस दौरान अज्ञात प्रकार से उसके हाथ मे बिजली पकड़ ली।आस पास किसी के न होने चलते मौके पर हि उसकी दर्दनाक मौत हो गई।देर शाम कुछ लोग उधर से आने के दौरान अचेत छात्र को देख शोर मचाया तब जाकर लोगों को घटना कि जानकारी हुई। जिसके छित्र को लोग लेकर एक नीजि अस्पताल मे पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मौत कि पुष्टि की।

