अपना जिला

चिरैयाकोट अलग-अलग मार्ग दुर्घटना मे तीन लोग गम्भीर रुप से घायल

चिरैयाकोट/मऊ। थाना क्षेत्र मे मंगलवार कि शाम अलग- अलग मार्ग दुर्घटना मे तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक नीजि हड्डी अस्पताल मे भर्ती कराया।जंहा समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।परिजनों के आने कि लोग इंतजार कर रहे थे।
मंगलवार कि देर शाम चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रामनवल डीग्री कालेज मोड समीप आजमगढ़ गाजीपुर राज्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों कि आमने सामने भिण्डंत हो गई।जिसमें एक वाईक पर सवार सुनील पुत्र राम अवध सिंह 35 और पिछे बैठे रामपुकार सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर 60 बर्ष ग्राम सिकंदर पुर निवासी गम्भीर रुप से घायल हो गए।जबकि दूसरा वाईक सवार मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।जिसके कुछ देर बाद हि ग्राम करमी निवासी वाईक सवार अंकित सिंह पुत्र शमशेर सिंह 25 बर्ष अनियंत्रित होकर आजमगढ़ गाजीपुरराज्य मार्ग पर गिरकर घायल हो गया।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को चिरैयाकोट बाजार के एक नीजि हड्डी अस्पताल मे भर्ती कराया।समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *