अपना जिला

होली ग्रेस हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों की मुफ्त जांच

संवाददाता: जगदम्बा उपाध्याय, आजमगढ़ मंडल

आजमगढ़ के अंजान शाहिद स्थित होली ग्रेस चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच की गई।

मंगरूगंज बाज़ार, अंजान शाहिद में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—

न्यूरो सर्जन डॉ. अज़फर जमाल,

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नशरा फ़ातिमा, डॉ. ज़ैनब शेख, डॉ. राना परवीन,

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. फ़ारूक अरशद,

फिज़िशियन एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. अजमत,

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश सिंह,

अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. फ़वाद सिद्दीकी,

जनरल फिज़िशियन डॉ. पंकज सोनी,

इमरजेंसी केयर विशेषज्ञ डॉ. अफ़ज़ाल अंसारी,

डॉ. दानियाल शेख और डॉ. नोमान गनी

ने सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क परामर्श, दवाएँ, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ईसीजी सहित सभी सेवाएँ प्रदान कीं।

शिविर में लगभग 500 लोगों ने पंजीकरण कर लाभ उठाया।

अस्पताल के चेयरमैन मिर्ज़ा साक़िब बेग एवं डायरेक्टर डॉ. फ़ारूक अरशद ने बताया कि होली ग्रेस हॉस्पिटल पिछले दो वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *